Parliament Budget Session : संसद का बजट सत्र: लोकसभा और राज्यसभा 9 मार्च तक स्थगित

Parliament Budget Session दिल्ली:- संसद का बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय विपक्षी सदस्यों के हंगामे और निलंबन के बीच लिया गया है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई ।

राज्यसभा में भी शुक्रवार को ज़ीरो आवर में सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इसके बाद सदन की बैठक 9 मार्च तक स्थगित कर दी गई। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर जवाब दिया और सरकार की आर्थिक नीतियों का बचाव किया बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान संसद में बजट पर चर्चा और अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर विचार किया जाएगा। विपक्षी दलों ने सरकार पर आर्थिक नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हमला बोला है जबकि सरकार ने अपने आर्थिक सुधारों का बचाव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *