नई दिल्ली :- रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी लेवल 1 के तहत बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
🔹 आवेदन शुरू होने की तिथि 31 जनवरी 2026
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026
🔹 कुल पदों की संख्या 22195
🔹 शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
इस भर्ती के तहत विभिन्न जोन में ट्रैक मेंटेनर हेल्पर पॉइंट्समैन और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता आयु सीमा चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क संबंधी सभी जानकारी स्पष्ट हो सके।
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे हाई स्कूल प्रमाण पत्र पहचान पत्र फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है क्योंकि बाद में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण दिक्कत आ सकती है।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी मजबूत रखें।
सरकारी नौकरी की दिशा में यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। समय सीमा का ध्यान रखते हुए सही जानकारी के आधार पर ही आवेदन करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।