Substantive Motion : राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लाया सब्सटेंटिव मोशन: क्या विपक्ष के नेता को खतरा है निष्कासन का?

Substantive Motion दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंटिव मोशन लाया जिसमें उनकी सदस्यता रद्द करने और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। दुबे ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने विदेशी संगठनों के साथ मिलकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का काम किया है राहुल गांधी ने पिछले दिनों लोकसभा में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के हितों के खिलाफ है और इससे किसानों और मजदूरों को नुकसान होगा। दुबे ने इसी बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्होंने सदन की गरिमा को धूमिल किया है।

सब्सटेंटिव मोशन एक ऐसा प्रस्ताव है जो लोकसभा में किसी सदस्य के खिलाफ लाया जा सकता है जिसमें उनकी सदस्यता रद्द करने या अन्य कार्रवाई करने की मांग की जा सकती है। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो सकती है और उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जा सकता है कांग्रेस पार्टी ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है और कहा है कि यह सरकार की ओर से विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राहुल गांधी ने सदन में सच बोला है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *