T20 World Cup दिल्ली:- टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत के बाद इशान किशन ने अपने खेल में बदलाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैं एक बदला हुआ इशान हूँ। मैं पहले 24 घंटे जश्न मनाता था, लेकिन अब सिर्फ 2-3 घंटे। मैं अपने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ”।
इशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 24 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिससे भारत ने 93 रन से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, “मैं सिंगल्स भी लेता हूँ और अच्छी गेंदों को डिफेंड भी करता हूँ। मैं पिच पर शांत रहने की कोशिश करता हूँ” इशान किशन ने अपने खेल में बदलाव के लिए गौतम गंभीर को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “गौतम भाई के साथ खेलने से मुझे अपने खेल में सुधार करने में मदद मिली है”।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयारी
इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयारी के बारे में कहा, “हमने तैयारी कर ली है, अब बस गेंद को देखकर खेलना है। हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।