Toss Win : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला

Toss Win दिल्ली:- टी20 विश्व कप 2026 के 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रविस हेड ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमारे पास गेंदबाजी के अच्छे हालात हैं और हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं” जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, “बल्लेबाजी करना कोई बुरा विकल्प नहीं है। विकेट धीमा हो जाता है जब सूरज निकलता है। आज के विकेट पर बाउंस अलग होगा और हमें इसका सामना करना होगा”।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में टिम डेविड की वापसी हुई है, जबकि मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हैं। जिम्बाब्वे की टीम में ब्रेंडन टेलर की जगह टोनी मुन्योन्गा को शामिल किया गया है यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में आयरलैंड को हराया था जबकि जिम्बाब्वे ने ओमान को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *