यूपी विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष सतीश महाना ने गुस्से में फेंका हेडफोन, केतकी सिंह पर भड़के

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):-उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे से नाराज अध्यक्ष सतीश महाना ने हेडफोन फेंक दिया और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्यवाही के दौरान टोका टाकी को लेकर माहौल अचानक गरमा गया। सदन में चल रही चर्चा के बीच लगातार व्यवधान से नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ा रुख अपनाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हेडफोन उतारकर फेंक दिया और कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

घटना के दौरान भाजपा विधायक केतकी सिंह का नाम भी सामने आया जिनकी टिप्पणी पर अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। अध्यक्ष ने सदन में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी और कहा कि नियमों का पालन सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो माहौल अपेक्षाकृत शांत नजर आया। सदस्यों ने अपनी अपनी सीटों पर बैठकर चर्चा जारी रखी और अध्यक्ष ने भी संयम बनाए रखने की अपील की।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इस तरह की घटनाएं अक्सर राजनीतिक गर्मी को दर्शाती हैं लेकिन संसदीय मर्यादा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी मानी जाती है। अध्यक्ष का यह कदम सदन में अनुशासन कायम रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *