जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- चंदवक और आसपास के बाजारों में वैलेंटाइन डे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पुणे और रायबरेली से मंगाए गए लाल गुलाब की कीमत इस बार बढ़कर लगभग सत्तर रुपये प्रति पीस तक पहुंच गई है जबकि पहले यही फूल करीब चालीस रुपये में मिल जाता था। प्रेम के इजहार के लिए लाल गुलाब लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
युवक खास तौर पर पार्क और नदी किनारे घूमने की तैयारी में हैं और कई लोग होटल तथा रेस्टोरेंट में समय बिताने की योजना बना रहे हैं। फूलों की दुकानों पर सुंदर गुलदस्ते तैयार किए गए हैं ताकि ग्राहक जल्दी खरीदारी कर सकें। शादीशुदा जोड़े दोस्त और परिवार के सदस्य भी एक दूसरे को फूल और उपहार देकर इस दिन को खास बना रहे हैं।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि शादी के सीजन और वैलेंटाइन डे के कारण मांग काफी बढ़ गई है इसलिए बाहर से फूल मंगाने पड़े हैं। सामान्य गुलाब भी पहले से महंगे दाम पर बिक रहे हैं और बाजार में रौनक चरम पर है। गिफ्ट दुकानों पर टेडी बियर हार्ट शेप उपहार फोटो फ्रेम और सजावटी वस्तुओं की बिक्री भी तेज हो गई है जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।