NH-233 construction protest चंदवक(जौनपुर):- राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर चल रहे नेचुरल कार्य में घटिया निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। 10 फरवरी को पूर्वांचल किसान संगठन के नेतृत्व में किसान और स्थानीय व्यापारियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर उखड़ी गिट्टियां इकट्ठा कर विरोध जताया था। इसके बाद प्रशासन और ठेकेदार हरकत में आए और क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़ कर दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर दानगंज से कनोरा तक लगभग 16 किलोमीटर मरम्मत का प्रस्तावित है। निर्माण कार्य दानगंज की ओर से आगे बढ़ रहा है लेकिन चंदवक बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क बनने के दूसरे दिन ही गिट्टियां उखड़ कर बिखरने लगीं। अधूरा कार्य भी सड़क पर पहले गिट्टी और उड़ती धूल से राहगिरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह ने कहा कि यदि इस बार भी कार्य गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ तो इसकी शिकायत सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय से की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों और स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों इस बीच प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़ कर दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद खराब हो चुके हिस्से को मशीनों से उखाड़ना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस बार भी कार्य गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।