नई दिल्ली :- बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। चेक बाउंस मामले में जमानत मिलने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने मीडिया और समर्थकों का आभार जताया।
रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कहा कि वह न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हैं और मुश्किल समय में साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह जल्द ही अपने काम पर लौटेंगे।