Quitting Congress चंडीगढ़:- कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जमीन से जुड़े नहीं हैं और पंजाब इकाई में व्याप्त भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर रहे हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “आप उस चेयर के लयोग्य नहीं हैं। आप जो कर रहे हैं उसके लिए आप जिम्मेदार हैं।” नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टीम टिकट बेचने में लगी हुई है और वे पंजाब की समस्याओं से अनजान हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अच्छे बोलते हैं, लेकिन उनके बोल और काम में बहुत अंतर है। मैंने पिछले आठ महीनों से उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कभी समय नहीं दिया।”
नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने हमेशा पंजाब और पंजाबियत के लिए काम किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा सच बोला है और ईमानदारी से काम किया है लेकिन पार्टी में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।” नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को पहले ही पार्टी से निलंबित किया गया था और अब उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।