फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश):- फिरोजाबाद में हाईवे पर बीच सड़क एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जहां तीन लड़कियों द्वारा युवक को पीटने और खींचकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना कश्मीरी गेट इलाके के पास की है जहां राहगीरों की मौजूदगी के बावजूद विवाद बढ़ गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना की सच्चाई पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।