Power Capacity नई दिल्ली:- भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने आज ऑफशोर विंड टास्कफोर्स का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य भारत में ऑफशोर विंड एनर्जी के विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर, भारत के नवी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारत की नॉन-फॉसिल फ्यूएल पावर क्षमता 272 गिगावाट हो गई है जिसमें 141 गिगावाट सौर ऊर्जा और 55 गिगावाट पवन ऊर्जा शामिल है जोशी ने कहा कि यह टास्कफोर्स भारत की 2030 तक 500 गिगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 2070 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऑफशोर विंड एनर्जी भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती है।
टास्कफोर्स का उद्देश्य भारत में ऑफशोर विंड एनर्जी के विकास के लिए आवश्यक नीतियों, नियमों और ढांचे को विकसित करना है। इसमें गुजरात और तमिलनाडु के तटों पर ऑफशोर विंड फार्मों के लिए संभावित स्थलों की पहचान करना और आवश्यक अधोसंरचना का विकास करना शामिल है जोशी ने कहा कि भारत और यूके के बीच यह सहयोग दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में संयुक्त रूप से काम करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह टास्कफोर्स भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।