Service shares : आईटी और सर्विस शेयरों में कमजोरी के चलते स्टॉक मार्केट में गिरावट 

Service shares मुंबई:- आईटी और सर्विस शेयरों में बिकवाली के दबाव में आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 247.92 अंक यानी 0.30 फीसदी गिरकर 83,203.04 पर खुला, जबकि निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.27 फीसदी गिरकर 25,655.15 पर आ गया।

आईटी सेक्टर में गिरावट का मुख्य कारण एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर बढ़ती चिंता है। निवेशकों को डर है कि एआई की वजह से आईटी सेवाओं की मांग कम हो सकती है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों का मुनाफा प्रभावित होगा। इस वजह से टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई ।

वहीं, जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, “आईटी स्टॉक्स में अस्थिरता जारी रह सकती है, क्योंकि इस सेक्टर को लेकर अनिश्चितता बहुत ज्यादा है। जब तक वैल्यूएशन आकर्षक नहीं हो जाते, बड़े संस्थागत निवेशक आईटी स्टॉक्स में ज्यादा निवेश नहीं करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों का रुख आईटी से हटकर बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और फार्मा जैसे सेक्टर्स की ओर हो सकता है, जहां कमाई की संभावना ज्यादा है ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा जबकि चीन, हांगकांग और साउथ कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की वजह से बंद रहे।

आगे क्या हो सकता है?

आईटी सेक्टर में दबाव जारी रहने की संभावना है लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सेक्टर के स्टॉक्स अब आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गए हैं जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि, जब तक एआई को लेकर अनिश्चितता दूर नहीं होती बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *