ED issues : ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी के लिए जारी किया नया समन, मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

ED Issues  नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी को 26 फरवरी के लिए नया समन जारी किया है जिसमें उन्हें मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अनिल अंबानी इस सप्ताह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए थे जिसके बाद ईडी ने यह नया समन जारी किया है।

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने भी अपनी निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हुईं। टीना अंबानी ने 10 फरवरी और 17 फरवरी को उपस्थित नहीं होने के लिए दो बार अर्जी लगाई थी ईडी ने अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। यह मामला न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लक्सरी कॉन्डो की खरीद से जुड़े मनी ट्रेल से संबंधित है।

ईडी ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशन (आरसीओएम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को इस मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि आरसीओएम की कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (सीआईआरपी) के दौरान न्यूयॉर्क की संपत्ति को “फ्रॉडुलेंटली” बेच दिया गया थ। इस मामले में ईडी ने पहले ही 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और रिलायंस समूह की कंपनियों के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज की हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने इस मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *