Health Inspection जौनपुर: मुफ्तीगंज एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्र मुक्ति गंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर, वार्ड फार्मेसी, प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, ड्यूटी रजिस्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों की आवास और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम ने अस्पताल में एडमिट मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर सिएचसी अधीक्षक डॉक्टर एके पटेल, फार्मासिस्ट गिरीश तिवारी, जितेंद्र यादव, स्टाफ नर्स नम्रता राय और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पहले कुंडी ग्राम निवासी रत्नेश राय सिंटू ने डॉक्टर दिनेश चंद्र के खिलाफ 12 बिंदुओं पर विभिन्न आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम ने शिकायत की सभी बिंदुओं की स्थली जांच की और कहा कि 2 से 3 दिनों के भीतर जांच प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।