राजधानी में दहशत का साया तीन स्कूलों को बम धमकी से मचा हड़कंप

नई दिल्ली :- दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। जानकारी मिलते ही पुलिस अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसरों को खाली कराया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जा सके।

अधिकारियों के अनुसार कम से कम तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले जिनमें CRPF Public School St Thomas School और DAV Centenary Public School शामिल बताए गए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और राहत दल भी तैनात किए गए और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई।

सुरक्षा जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम ने हर कमरे और आसपास के इलाकों को खंगाला। शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है ताकि जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके।

घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल देखा गया जबकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है और हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

हाल के दिनों में स्कूलों को मिल रही धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को लेकर नई चुनौतियां सामने आई हैं। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *