Road safety सोनभद्र: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) प्रमोद कुमार ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि सड़क पर चलते समय क्या-क्या सावधानियां होनी चाहिए, जिससे अप्रत्याशित घटनाएं न हो सके। सड़क पर होने वाली घटनाओं को प्रेक्टिकल करके बताने का प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉक्टर आलोक यादव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार सैनी, उपेंद्र कुमार, डॉक्टर सचिन कुमार, डॉक्टर संघमित्रा, डॉक्टर वैशाली शुक्ला, इत्यादि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इसके अलावा रोवर्स रेंजर के ट्रेनर्स, अन्य महाविद्यालयों से आए सम्मानित प्राध्यापक, राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, सरफुद्दीन इत्यादि कर्मचारीगण तथा छात्रावास के छात्र एवं महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने जीवन में अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।