जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- जोगियाना वार्ड में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते सभासद के पति मो आशिम और पूर्व सभासद गयासुद्दीन के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और झड़प हिंसक हो गई।
मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से पूर्व सभासद गयासुद्दीन ताज मोहम्मद और जैनुद्दीन घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से सभासद पति मो आशिम मो शाहनबाज मो शैफ अब्दुल हलीम और मो फहद को चोटें आईं।
सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।