Exam malpractice : सुइथाकला में उत्तर पुस्तिका का बंडल लेकर जा रहे कर्मी की लापरवाही, केंद्र व्यवस्थापक को हटाया गया

Exam malpractice जौनपुर:- सुइथाकला के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर केंद्र पर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा करने जाते समय रास्ते में वाहन खराब होने पर उत्तर पुस्तिका का बंडल बाहर रखकर दूसरे वाहन का इंतजार करते समय किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को आयोजित हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न होने के बाद संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा करने गुरुवार को करीब 12:30 पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर जा रहा वाहन रास्ते में सरपतहा मोड पर वाहन खराब हो गया। उत्तर पुस्तिका का बंडल लेकर जा रहे कर्मी को पेशाब लग गई और वह उत्तर पुस्तिका का बंडल रखकर पेशाब करने लगा। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक डॉ अजय प्रताप सिंह को हटाकर दूसरे विद्यालय के शिक्षक अजय शुक्ला को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक को उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए अच्छे वाहन को लगाना चाहिए था। वाहन ठीक रहता तो यह स्थिति नहीं आती। इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *