रांची से उड़ान के बाद एयर एंबुलेंस क्रैश

रांची (झारखंड):- रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। विमान में सात लोग सवार थे और दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला क्राफ्ट एयर एंबुलेंस अचानक रडार से गायब हो गया। बाद में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसारी गांव के पास इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने जोरदार आवाज सुनने के बाद मलबा देखा और तुरंत प्रशासन को खबर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर अधिकारियों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौसम तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन से जुड़े अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि दुर्घटना की सही वजह सामने आ सके।

स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मलबे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *