दिल्ली के मयूर विहार में कार से शव मिलने से सनसनी

नई दिल्ली :- मंगलवार सुबह मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह जब मॉल की पार्किंग में कर्मचारियों की नजर एक संदिग्ध कार पर पड़ी तो उन्होंने पास जाकर देखा। कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला जिसकी बाद में मौत की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को घेरकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कब और कैसे कार में पहुंचा। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *