मेरठ में दर्दनाक हादसा — घर में लगी भीषण आग, 6 की मौत

मेरठ (उत्तर प्रदेश):- मेरठ के किदवई नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और कई बच्चे झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *