Death toll : एपी में दूध की मिलावट से 5 की मौत, दूध विक्रेता गिरफ्तार

Death toll राजमाहेंद्रवरम:- आंध्र प्रदेश के राजमाहेंद्रवरम में दूध की मिलावट से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में एक 6 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने दूध विक्रेता अड्डला गणेश्वरा राओ को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दूध विक्रेता ने अपने फ्रीजर में रखे दूध में ग्लाइकोल मिलाया था जिससे दूध जहरीला हो गया। इस दूध को पीने से लोगों को रेनल फेलियर हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जिला कलेक्टर कीर्ति चकुरी ने बताया कि दूध विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दूध के सैंपल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इतंजार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं।इस घटना में मरने वालों की पहचान सेशागिरी राव, राधाकृष्ण मूर्ति, टी. रमानी और कृष्णा वेनी के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *