Road safety : सड़क सुरक्षा क्लब ने चलाया हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता अभियान

Road safety सोनभद्र – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के प्रति जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है और हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इसके बाद, छात्र-छात्राओं ने सड़क पर आती-जाती दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने के फायदे के बारे में अवगत कराया गया।

सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉक्टर आलोक यादव ने बताया कि सड़क पर चलते समय क्या-क्या सावधानियां होनी चाहिए, जिससे अप्रत्याशित घटनाएं न हो सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से हम अपनी और दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर सुभाष राम, डॉ विकास कुमार, डॉ संतोष कुमार सैनी, श्री उपेंद्र कुमार, डॉक्टर विनोद बहादुर सिंह, श्री राजेश प्रसाद, डॉक्टर विभा पांडे, डॉक्टर वैशाली शुक्ला, डॉ सचिन कुमार, डॉ संघमित्रा, डॉक्टर अंजली मिश्रा सहित अन्य प्राध्यापकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *