Unpaid wages : ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन, 8 माह से रुका है भुगतान*

Unpaid wages सोनभद्र:- ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए अपनी मांगों को रखा। उनका कहना है कि 8 माह से उनका मानदेय नहीं मिला है जिससे उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

ग्राम रोजगार सेवक 18 वर्षों से मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक उनका मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बार-बार शासन और प्रशासन को सूचित करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि अगर जल्द से जल्द उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो वे क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे उनकी मांगों को सुनें और उनका समाधान करें।

पांडेय ने बताया कि कई रोजगार सेवकों ने आत्महत्या तक कर ली है, क्योंकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है और इसे जल्द से जल्द हल करने की आवश्यकता है। ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि वे उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाएं और जल्द से जल्द उनका बकाया भुगतान कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *