Givernor visit : सोनभद्र में राज्यपाल का सफल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Givernor visit सोनभद्र:- राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राज्यपाल के आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया और वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और एच0पी0वी0 टीकाकरण कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने आदिवासी लाभार्थियों को भूमि पट्टा वितरण, आंगनबाड़ी किट वितरण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरित किए।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यापक और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक रूट लाइनिंग कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। समस्त कार्यक्रम स्थलों पर ड्यूटी चार्ट के अनुसार राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पर्याप्त पुलिस बल को नियुक्त किया गया।डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज टीम ने कार्यक्रम स्थलों की पूर्व सघन चेकिंग की और खुफिया इकाइयों को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रवेश स्थलों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया और पार्किंग स्थलों का पूर्व निर्धारण कर यातायात पुलिस की तैनाती की गई। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त महिला और पुरुष पुलिस बल की नियुक्ति की गई। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतया सामान्य रही और जनपद पुलिस ने सतर्कता, समन्वय और प्रभावी प्रबंधन का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *