T20 World Cup कोलंबो:- कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और 84 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने बल्लेबाजी में 32 रनों की पारी खेलने वाले स्टार कीवी खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने गेंदबाजी से भी दम दिखाया और 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 107 रनों पर ढेर हो गई और उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर इसी के साथ समाप्त हो गया। श्रीलंका की हार से पाकिस्तान पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है।
न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र रहे। सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रविंद्र ने 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तोड़ दिया। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है। न्यूजीलैंड के खाते में दो मैचों में 3 अंक हैं। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से धुल गया था। श्रीलंका की हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। पाकिस्तान को अब यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से बुरी तरह हार जाए। इसके अलावा पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बहुत बड़ी जीत हासिल करनी होगी। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।