क्षेत्रीय तनाव के बीच यूएई में भारतीय दूतावास की सलाह की जारी

यूएई :- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास अबू धाबी ने संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @IndembAbuDhabi के माध्यम से सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश साझा किए हैं।

जारी संदेश में कहा गया है कि मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेष सावधानी बरतें। दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों तथा नियमों का पालन करने की अपील की है।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी। भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।

विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय तनाव के समय इस तरह के संदेश नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किए जाते हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में जोखिम कम किया जा सके। फिलहाल भारतीय दूतावास और यूएई प्रशासन मिलकर हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं।

भारतीय समुदाय से शांत रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रहा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *