नई दिल्ली :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में मौजूद मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए सोमवार 02 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
CBSE ने बताया कि छात्रों और स्कूलों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 03 मार्च 2026 को क्षेत्र के हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 05 मार्च 2026 से निर्धारित आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और नई परीक्षा तिथियों से संबंधित अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।