ईरान में बढ़ता संकट, मिडिल ईस्ट में गहराता युद्ध का साया

ईरान  :-ईरान में जारी हमलों के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद अब तक 787 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिहायशी इलाकों और रणनीतिक ठिकानों पर हमलों के दावे किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद तनाव तेजी से बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हालात पर चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द नियंत्रित नहीं हुई तो यह संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय टकराव का रूप ले सकता है।

 

मिडिल ईस्ट के कई देशों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती सतर्कता इस अस्थिरता को दर्शा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन बेहद अहम होंगे और कूटनीतिक प्रयास ही बड़े टकराव को टालने में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *