बिहार में नई सरकार की तैयारी बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना तेज

पटना (बिहार):- बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच गहन मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई है जिसमें आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि बिहार में अब बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

 

हालांकि सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जानकारी के अनुसार वह फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे और लगभग दस अप्रैल तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसके पीछे मुख्य कारण राज्यसभा के नए कार्यकाल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। राज्यसभा का नया कार्यकाल दस अप्रैल के बाद शुरू होगा इसलिए माना जा रहा है कि उसी समय के आसपास बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था का रास्ता साफ किया जाएगा।

 

सूत्रों का कहना है कि दस अप्रैल के बाद ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। उसी समय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू कर सकता है और राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

फिलहाल सभी की नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हुई हैं क्योंकि दस अप्रैल के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आ सकता है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो राज्य में जल्द ही नई सरकार का गठन हो सकता है और सत्ता की कमान नए नेतृत्व के हाथों में जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *