68 साल की उम्र में मशरूम खेती से बनीं सफल व्यवसायी

पटना (बिहार):- बिहार की 68 वर्षीय कुमकुम सिंह ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के सामने उम्र कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने अपने घर के पीछे मशरूम की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुमकुम सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और छोटे स्तर से मशरूम उत्पादन की शुरुआत की। उन्होंने अपने घर के पीछे बटन और ऑयस्टर मशरूम उगाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज उनका मशरूम उत्पादन आसपास के बाजारों में भी पहुंचने लगा है।

कुमकुम सिंह का उत्पादन अब दो जिलों तक सप्लाई किया जा रहा है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है। उनके इस प्रयास ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

उनका कहना है कि अगर सही तरीके से प्रशिक्षण लेकर मशरूम की खेती की जाए तो कम जगह और कम लागत में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आज कई लोग उनसे प्रेरणा लेकर इस खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *