बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल तो कौन सी टीम होगी चैंपियन? समझें पूरा समीकरण

नई दिल्ली :- टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। निर्णायक मैच में भारत और न्‍यूजीलैंड की टक्‍कर होगी। कीवी टीम जहां टी20 विश्‍व कप में ट्रॉफी का सूखा खत्‍म करना चाहेगी तो भारत की नजर तीसरे खिताब पर होगी। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मौसम को लेकर भी चर्चा हो रही है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया तो चैंपियन किसे घोषित किया जाएगा।

आईसीसी के नियमों के अनुसार किसी भी फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा जाता है। अगर निर्धारित दिन यानी 8 मार्च को बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला अगले दिन यानी रिजर्व डे पर पूरा कराया जाएगा। यदि मैच शुरू हो चुका हो और बीच में बारिश आ जाए, तो उसी स्थिति से मैच को रिजर्व डे पर आगे बढ़ाया जाएगा।

लेकिन अगर लगातार बारिश की वजह से रिजर्व डे पर भी मैच संभव नहीं हो पाता, तब स्थिति अलग हो जाती है। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है। यानी ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा कर दी जाएगी।

भारत की नजर इस टूर्नामेंट में अपने तीसरे टी20 विश्व कप खिताब पर है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार यह ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहती है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक फाइनल देखने को मिले। 🏏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *