टी20 विश्व कप फाइनल के लिए रेलवे का खास इंतजाम दिल्ली से अहमदाबाद चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली :- भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी को देखते हुए  भारतीय रेलवे ने दर्शकों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन शनिवार रात दिल्ली से चलेगी ताकि फैंस समय पर अहमदाबाद पहुंचकर फाइनल मुकाबले का रोमांच देख सकें। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेंला जाएगा, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच और विशेष व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। टिकट बुकिंग को लेकर भी रेलवे ने ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यमों से सुविधा उपलब्ध कराई है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ट्रेन खास मौका लेकर आई है, क्योंकि फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *