उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा की तारीख जारी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।

यह भर्ती अभियान राज्य में 7994 राजस्व लेखपाल पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले UP PET परीक्षा पास की है और चयन सूची में जगह बनाई है।

आयोग की ओर से परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें और परीक्षा की तैयारी जारी रखें।इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले PET के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था और अब मुख्य लिखित परीक्षा के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *