SSC Recruitment : सीजीएल 2026 के लिए 15,130 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जेई परीक्षा का परिणाम भी घोषित

SSC Recruitment/नई दिल्ली:- प्रयागराज/नई दिल्ली कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा-2026 के लिए रिक्तियों का अंतिम चार्ट जारी कर दिया है जिसमें पदों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इसके साथ ही, आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा-2025 के पहले पेपर का परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है।

सीजीएल 2026: रिक्तियों में उछाल, 15,130 पदों पर चयन

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं।

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण:

भर्तियों को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने वर्ग-वार पदों का विवरण भी साझा किया है:

* अनारक्षित (General): 6,464 पद

* अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3,834 पद

* अनुसूचित जाति (SC): 2,223 पद

* आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,475 पद

* अनुसूचित जनजाति (ST): 1,134 पद

आज से खुलेगी ‘ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस’ विंडो

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि सीजीएल 2026 की मुख्य परीक्षा (Tier-II) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 9 मार्च, 2026 से पोस्ट प्रिफरेंस (पद वरीयता) भरने की खिड़की खोल दी जाएगी।

हत्वपूर्ण निर्देश: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद के पदों और विभागों का चयन अत्यंत सावधानी से करें। एक बार विकल्प अंतिम रूप से जमा होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यदि सत्यापन के समय शैक्षणिक योग्यता या अन्य दस्तावेजों में विसंगति पाई गई तो उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा: 15,607 अभ्यर्थी सफल

एक अन्य महत्वपूर्ण अपडेट में SSC ने जूनियर इंजीनियर-2026 के पहले पेपर का परिणाम घोषित कर दिया है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं को मिलाकर कुल 15,607 अभ्यर्थियों ने दूसरे पेपर (Mains) के लिए क्वालीफाई किया है।

सिविल इंजीनियरिंग: सबसे अधिक 11,593 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।

इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल: इस संयुक्त सूची में 4,014 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं, जिसकी तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

विशेषज्ञों की राय और आगे की राह

प्रयागराज के प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों का कहना है कि पदों की संख्या में बढ़ोतरी से कट-ऑफ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, कड़े मुकाबले को देखते हुए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल पद संख्या पर ध्यान न देकर अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *