होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज नष्ट करने का दावा

वाशिंगटन (अमेरिका):- यूनाइटेड स्टेट्स की सेना ने दावा किया है कि उसने कार्रवाई करते हुए ईरान के माइन बिछाने वाले 16 जहाजों को नष्ट कर दिया।

अमेरिकी सैन्य कमान (यूएस सेंट्रल कमांड) के अनुसार यह कार्रवाई उस समय की गई जब ईरान से जुड़े जहाज समुद्री मार्ग में माइन (समुद्री बारूदी सुरंग) बिछाने की गतिविधियों में शामिल बताए गए।

वैश्विक तेल सप्लाई के लिए अहम है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से हर दिन बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस का परिवहन होता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या टकराव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

वीडियो जारी होने का दावा

अमेरिकी सेना की ओर से इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसमें जहाजों को निशाना बनाते और विस्फोट के बाद धुआं उठते हुए देखा जा सकता है।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में पहले से चल रहे तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य टकराव बढ़ता है तो इसका अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *