दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने ली शपथ वीके सक्सेना बने लद्दाख के एलजी

नई दिल्ली :- तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 1:30 बजे लोक निवास में आयोजित किया गया।

शपथ समारोह में  देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तरणजीत सिंह संधू एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं और उन्होंने भारत की विदेश सेवा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें प्रशासनिक अनुभव और कूटनीतिक समझ के कारण दिल्ली के उपराज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही पूर्व उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना को नई जिम्मेदारी देते हुए लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नए उपराज्यपाल के रूप में संधू के आने से दिल्ली के प्रशासनिक और विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिल सकती है। राजधानी में केंद्र और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *