वाशिंगटन (अमेरिका):- डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिका में बड़ी ऊर्जा निवेश डील की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों की पहली नई अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी स्थापित करने जा रही है।
ट्रंप के मुताबिक यह करीब 300 अरब डॉलर की ऐतिहासिक डील है, जिसे उन्होंने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े निवेशों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से अमेरिका में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा, हजारों नौकरियां पैदा होंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में भारत के साझेदारों का भी धन्यवाद दिया और विशेष रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज का उल्लेख करते हुए कहा कि यह निवेश भारतीय साझेदारों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने इसे “अमेरिका फर्स्ट एजेंडा” की सफलता बताया, जिसमें परमिट प्रक्रिया को आसान बनाने और टैक्स कम करने जैसे कदम शामिल हैं।
ट्रंप के अनुसार यह रिफाइनरी न केवल अमेरिकी बाजार को मजबूती देगी बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा निर्यात को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह दुनिया की सबसे साफ़ और आधुनिक रिफाइनरियों में से एक होगी।
ट्रंप ने अपने संदेश के अंत में कहा कि यह निवेश “अमेरिकन एनर्जी डोमिनेंस” की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।