Closing Bell: क्रूड बना विलेन, फिर थर्राया बाजार, मार्च में निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ साफ

Nifty Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 829 अंक टूटकर बंद हुआ जबकि निफ्टी 23,639 तक फिसल गया। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा कमजोर कर दी।

बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव

 

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई और दिनभर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी 23,833 तक गया लेकिन बिकवाली बढ़ने के बाद यह 23,556 तक फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829 अंक यानी 1.08% गिरकर 76,034 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 227 अंक यानी 0.95% टूटकर 23,639 पर बंद हुआ। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही, जहां गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से ज्यादा रही।

 

 

ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाया दबाव

 

गिरावट में सबसे बड़ा दबाव ऑटो और बैंकिंग शेयरों से आया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 3% से ज्यादा टूटकर दिन का सबसे कमजोर सेक्टर रहा।

Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto और Maruti जैसे बड़े ऑटो शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निजी बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी रही, जिससे निफ्टी बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरकर 55,100 के आसपास बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *