नई दिल्ली :- घर की रसोई में अब दो बड़े विकल्प दिखाई देते हैं। एक पारंपरिक LPG गैस और दूसरा इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि दोनों में से कौन सा तरीका सस्ता पड़ता है। आइए आसान गणित से समझते हैं कि एक घंटे खाना बनाने में कितना खर्च आता है।
इंडक्शन कुकटॉप का खर्च
ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप की पावर लगभग 1800 से 2000 वाट होती है। यानी अगर इसे एक घंटे चलाया जाए तो लगभग 2 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है।
अगर बिजली का औसत रेट लगभग 7 रुपये प्रति यूनिट माना जाए तो1 घंटे का खर्च लगभग 14 रुपये के आसपास बैठता है।हालांकि कई बार इंडक्शन पूरी पावर पर लगातार नहीं चलता इसलिए असली खर्च लगभग 10 से 14 रुपये प्रति घंटा के बीच रहता है।
LPG गैस का खर्च
एक घरेलू LPG सिलेंडर में लगभग 14.2 किलो गैस होती है। अगर एक सिलेंडर की कीमत करीब 900 रुपये मानी जाए तो 1 किलो गैस की कीमत लगभग 63 रुपये पड़ती है। सामान्य गैस स्टोव पर एक घंटे में करीब 0.25 से 0.30 किलो गैस खर्च हो सकती है।
इस हिसाब से
1 घंटे का खर्च लगभग 16 से 20 रुपये के बीच पड़ सकता है।
दोनों का सीधा मुकाबला
इंडक्शन कुकटॉप
लगभग 10 से 14 रुपये प्रति घंटा
LPG गैस
लगभग 16 से 20 रुपये प्रति घंटा
सीधे गणित के हिसाब से इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाना कई जगह LPG गैस से थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। हालांकि असली खर्च बिजली के रेट गैस की कीमत और इस्तेमाल के तरीके पर भी निर्भर करता है।
इंडक्शन का फायदा यह है कि इसमें हीट सीधे बर्तन में जाती है इसलिए ऊर्जा कम बर्बाद होती है। वहीं LPG गैस हर तरह के बर्तन और खाना पकाने के लिए ज्यादा सुविधाजनक मानी जाती है।