बंदायू (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पीड़ित परिवार का दर्द सामने आ गया है। हर्षित मिश्रा की पत्नी सुमति मिश्रा ने अपने पति के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस जगह उनके पति का शव मिला, उसी जगह आरोपी को लाकर गोली मार देनी चाहिए। इस बयान के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है।
दिनदहाड़े हुई थी गोली मारकर हत्या
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिंदुस्तान पैट्रलियम के अधिकारी हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ साथियों के साथ अचानक परिसर में घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।
विधायक के सामने रो पड़ीं पत्नी
घटना के बाद जब स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, तब हर्षित मिश्रा की पत्नी सुमति मिश्रा अपने दर्द को रोक नहीं सकीं।
उन्होंने कहा कि आरोपी पहले भी उनके पति को कई बार धमकी दे चुका था। परिवार का आरोप है कि इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सुमति मिश्रा का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ कदम उठाया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।
परिवार का आरोप है कि धमकियों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण आज उनका पूरा परिवार टूट गया।
इलाके में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।
हर्षित मिश्रा की हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पहले दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी। अब पूरा परिवार और स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।