Health tips :- आजकल मोमोज खाना लोगों को बहुत पसंद होता है। सड़क किनारे मिलने वाले गरम मोमोज के साथ जो लाल तीखी चटनी मिलती है वही उसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है। कई लोग घर पर मोमोज तो बना लेते हैं लेकिन वैसी चटनी नहीं बना पाते जैसी बाजार में मिलती है। अच्छी बात यह है कि यह चटनी घर पर बहुत आसान तरीके से बनाई जा सकती है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती।
मोमोज की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च लें और उन्हें लगभग पंद्रह मिनट तक गरम पानी में भिगो दें। इससे मिर्च नरम हो जाती है और पीसने में आसानी होती है। इसके बाद टमाटर को उबाल लें और उनका छिलका हटा दें। अब भीगी हुई लाल मिर्च और उबले हुए टमाटर को मिक्सी में डालें। इसके साथ लहसुन की कुछ कलियां नमक थोड़ा सा सिरका और थोड़ा सा चीनी डालकर अच्छी तरह पीस लें।
जब मिश्रण पूरी तरह पिस जाए तब इसे एक कड़ाही में हल्की आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं। इससे चटनी का स्वाद और गाढ़ापन दोनों बेहतर हो जाते हैं। पकाते समय इसमें थोड़ा सा तेल भी डाला जा सकता है ताकि चटनी ज्यादा स्वादिष्ट लगे। कुछ लोग इसमें हल्का सा सोया सॉस भी डालते हैं लेकिन बिना उसके भी चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
जब चटनी ठंडी हो जाए तो इसे एक साफ डिब्बे में भरकर रख लें। यह चटनी कई दिनों तक आराम से चल जाती है और जब भी मोमोज या पकौड़े बनाएं तब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर बनी यह चटनी बिल्कुल बाजार जैसी तीखी और स्वादिष्ट होती है। अगर आप एक बार इस तरीके से चटनी बनाएंगे तो हर बार घर पर ही बनाना पसंद करेंगे और बाहर की चटनी की जरूरत महसूस नहीं होगी।