लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस बदलाव की वजह एक सक्रिय 15 मार्च से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके असर से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम अचानक बदलने के कारण तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन इससे फिलहाल बढ़ती गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी चेतावनी जारी की जा सकती है।
फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और खुले स्थानों में बिजली गिरने या तेज हवाओं से बचाव के लिए सुरक्षित जगहों पर रहें।