दुबई एयरपोर्ट बंद होने से एयर इंडिया की उड़ानें रद्द

 

नई दिल्ली :–  एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। एयरपोर्ट के इस फैसले के कारण दुबई आने और वहां से जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं।

 

एयरलाइन के अनुसार यह निर्णय एयरपोर्ट संचालन बंद होने के कारण लिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत लागू किया गया है। इसके चलते  एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जुड़ी सभी उड़ानें भी आज के लिए रद्द कर दी गई हैं।

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। जिन यात्रियों की उड़ानें आज निर्धारित थीं उन्हें सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा के माध्यम से आगे की जानकारी प्राप्त करें।

एयरलाइन ने यह भी कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही यात्रियों को नई उड़ानों और यात्रा से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसी कारण यह कदम उठाया गया है।

यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *