नई दिल्ली :- जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी कामयाबी हासिल की। उन्होंने 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज ‘शिवालिक’ को सुरक्षित भारत पहुंचाया।इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट सहित कई संवेदनशील जलमार्ग पार किए गए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खाड़ी में तनावपूर्ण हालात थे लेकिन अंश त्रिपाठी की कड़ी मेहनत और अनुभव ने जहाज को सुरक्षित लैंडिंग दिलाई।
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस उपलब्धि की सराहना की है। कंपनी ने बताया कि ऐसे समय में ईंधन और गैस की आपूर्ति बनाए रखना बहुत अहम था। अंश त्रिपाठी ने इस मिशन को जिम्मेदारी और साहस के साथ पूरा किया।
इस सफलता से भारत को जरूरी एलपीजी समय पर प्राप्त हुई। इससे घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति बाधित नहीं हुई। अधिकारियों ने भी उनकी बहादुरी और तत्परता की तारीफ की।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मिशन देश की ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अंश त्रिपाठी का यह कार्य अन्य नाविकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।इस तरह युद्ध और संकट के बीच ‘शिवालिक’ भारत की ओर सुरक्षित लौट आया और अंश त्रिपाठी ने अपने साहस और दक्षता से देश का मान बढ़ाया।