Health tips :- अगर आप चाहते हैं कि आपके गमले में मिर्ची का पौधा हरा भरा रहे और ढेर सारी मिर्च दे तो कुछ आसान लेकिन असरदार ट्रिक्स अपनानी होंगी। यही तरीका जैसे गार्डनिंग एक्सपर्ट्स भी बताते हैं
सबसे पहले सही गमले का चुनाव करें। कम से कम 10 से 12 इंच गहरा गमला लें ताकि जड़ों को फैलने की जगह मिले। मिट्टी में सिर्फ साधारण मिट्टी न रखें बल्कि उसमें गोबर की खाद और थोड़ा रेत मिलाएं ताकि पानी रुकने की समस्या न हो
मिर्ची के पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे धूप मिलना बहुत जरूरी है। अगर धूप कम मिलेगी तो पौधा लंबा तो होगा लेकिन फल कम देगा
पानी देने में सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें वरना जड़ें सड़ सकती हैं। हल्की नमी बनाए रखना ही सही तरीका है।
अब सबसे खास फ्री वाला तरीका
हर 15 दिन में किचन वेस्ट जैसे चायपत्ती या सब्जियों के छिलकों से बनी खाद डालें इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और ज्यादा फूल आएंगे।जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए तो उसकी टॉपिंग करें यानी ऊपर की हल्की कटिंग कर दें इससे साइड से नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा घना हो जाएगा।अगर फूल झड़ रहे हों तो हल्का सा सरसों खली का पानी डाल सकते हैं इससे फूल टिकेंगे और मिर्च ज्यादा लगेगी।इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर के छोटे से गमले में भी मिर्ची का ऐसा पौधा उगा सकते हैं जो हर समय हरा भरा और फल से लदा हुआ दिखे।