जौनपुर: मासूम बच्चे के साथ कथित दुष्कर्म, दो नाबालिग संदिग्ध, पुलिस जांच जारी

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है, वहीं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

परिवार के अनुसार, बच्चा घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो नाबालिग उसे बहलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ गलत कृत्य किया गया। बच्चे के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की।

बच्चे की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों संदिग्ध वहां से फरार हो चुके थे। घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और परिवार ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *