चित्रकूट (उत्तर प्रदेश):- कर्वी थाना क्षेत्र में तैनात SHO श्याम प्रताप पटेल पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, ओवरलोड ट्रकों के मामले में करीब 90 हजार रुपये की वसूली की गई।SHO ने पहले ट्रक ड्राइवर से नकद पैसे मांगे, लेकिन जब ड्राइवर के पास कैश नहीं था तो उसने एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इस लेनदेन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित ड्राइवर ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) से की और सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट दिखाया। जांच के बाद SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले से भी वसूली की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।