तिरूवनंतपुरम (केरल):- केरल की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। पलक्कड़ सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार रमेश पिशारोडी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और क्षेत्र में चुनावी माहौल और गर्म हो गया।
नामांकन के दौरान शफी परमबील भी मौजूद रहे जिन्होंने पिशारोडी का समर्थन करते हुए जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। दोनों नेताओं ने जनता के बीच जाकर संवाद किया और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
रमेश पिशारोडी जो कि एक जाने माने कलाकार भी हैं अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास को नई गति देना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
वहीं शफी परम्बिल ने कहा कि UDF इस बार मजबूत स्थिति में है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पलक्कड़ में इस बार UDF को बड़ी जीत मिलेगी।
नामांकन के साथ ही पलक्कड़ में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और आने वाले दिनों में सभी दलों के बीच प्रचार तेज होने की उम्मीद है।